कुरुक्षेत्र Published:
स्वयं को आत्मा जानना अध्यात्म है: स्वामी ज्ञाननाथ जी
[Haryana Regional] गजब हरियाणा/ब्यूरो अंबाला । निराकारी जागृति मिशन के गद्दीनशीन चेयरमैन, संत संवारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट बाहरी कुरुक्षेत्र के चेयरमैन,अघोर सिद्धनाथ अखाड़ा...
Haryana News Bureau:
गजब हरियाणा/ब्यूरो
अंबाला । निराकारी जागृति मिशन के गद्दीनशीन चेयरमैन, संत संवारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट बाहरी कुरुक्षेत्र के चेयरमैन,अघोर सिद्धनाथ अखाड़ा वृंदावन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संत सुरक्षा मिशन भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दैनिक गजब हरियाणा समाचार पत्र के मार्ग दर्शक परमश्रद्धेय संत शिरोमणी, दिव्य ज्ञान रत्न, श्री.श्री.1008 महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ जी महाराज ने कहा कि स्वयं से जुड़ने और स्वयं को आत्मा जानना अध्यात्म है। जो घट मे है वही प्रकट मे है। पहले जानो पहचानो फिर मानो यही अध्यात्म है। स्वयं के द्वारा, स्वयं के भीतर, स्वयं की खोज का नाम अध्यात्म है। अध्यात्म मानने का नही जानने का विषय है। मानना मन का और जानना आत्मा का दायरा है। मानना कोरी कपोल कल्पित कल्पना है और जानना प्रत्यक्ष मे साक्षात्कार और दर्शन-दीदार करने का नाम है। स्वामी जी ने यह उदगार गांव चडियाला मे महात्मा विक्की और ज्ञान ज्योति कविता की रहनुमाई मे आयोजित यज्ञ और रुहानी सत्संग के दौरान व्यक्त किए। स्वामी जी ने यज्ञ के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला और श्रद्धालुओ से कहा कि यज्ञ भारतीय सत्यम-शिवम-सुंदरम संस्कृति का अभिन्न अंग है। दिव्य बीज मंत्रों के प्रभाव से नाकारात्मक उर्जा का विनाश और साकारात्मक उर्जा का विकास होता है।

दिव्य शक्तियों के बीज मंत्रों के उच्चारण के साथ जब यज्ञ मे आहुतियां डाली जाती हैं तो वातावरण विशुद्ध होता है। कई प्रकार के जानलेवा विशैले रोगाणु और वायरस समाप्त होता है। संत शिरोमणी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ ने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान है। अखिल ब्रह्मांड मे अंदर-बाहर ओत-प्रोत है। सर्वव्यापी होना एक ऐसा गुण है जो सिर्फ परम तत्व मे ही हो सकता है। हर तरह का ज्ञान होना, सर्वश्रेष्ठ और सर्वज्ञ होना यह विशेषता सिर्फ परमचैतन्य परमात्मा और तत्वदर्शी सतगुरु मे हो सकती है। मनुष्य और देवी-देवताओं मे भी यह गुण नही होता। अखिल ब्रह्मांड मे रसा और बसा हुआ, रोम-रोम मे रमा हुआ, कण-कण मे विद्यमान सिर्फ परमात्मा ही हो सकता है इसके इलावा इतना सामर्थ्यवान कोई दूसरा हो ही नही सकता। इस ओत-प्रोत जय श्री प्रियतम निर्गुण निराकार एंव सर्वाधार परमतत्व का अस्तित्व अजर-अमर अविनाशी अनादि और अंनत है, तीनो कालों मे सत्य और ज्यों-का-त्यों रहता है। संत शिरोमणी महामंडलेश्वर स्वामी जी ने कहा कि परम शून्य, निर्गुण निराकार से सबकुछ प्रकट कर देना, इसी मे स्थित रखना, कुछ दिन क्रिड़ा करना और अंतत: सबकुछ अपने आगोश मे विलय कर लेना यह गुण सिर्फ और सिर्फ परमात्मा मे हो सकता है। ज्यादातर लोग बेहोशी मे जीते है जागरूक होकर नही जीते। उन्होने कहा कि समय के हाकिम ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु की कृपा से परमात्मा को जानकर आत्म स्मरण करते हुए अहोभाव और धन्यावाद भाव मे जीओ। जब तक घट की साधना तब तक रुह की साधना जहां ज्ञान-ध्यान है वहां प्रकट की साधना होती है। संसार मे बाहर तो बनावट दिखावट, नकली सजावट और पसारा है लेकिन अखिल ब्रह्मांड के प्रपंच का बीज आत्मा तो भीतर विद्यमान है।
Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।